भारत

शादी समारोह में कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां, पुलिस पहुंची पालन कराने, उसके बाद जो हुआ...

jantaserishta.com
17 Jun 2021 10:19 AM IST
शादी समारोह में कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां, पुलिस पहुंची पालन कराने, उसके बाद जो हुआ...
x

DEMO PIC

कोरोना की दूसरी लहर थमी है लेकिन अभी भी खत्म नहीं हुई है. अब भी रोजाना 60 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं. इसमें तेलंगाना भी पीछे नहीं है. पर लोग अभी से लापरवाह होने लगे हैं. बाजार खुलने के बाद लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है और कोरोना के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. शादी समारोहों में तय लोगों से ज्यादा उपस्थिति चिंता का विषय बन गया है. ऐसा ही एक वाकया हुआ तेलंगाना में. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेलंगाना के नलगोंडा जिले में भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया. पुलिस एक शादी समारोह में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने गई थी लेकिन उनपर भीड़ ऐसी उमड़ी कि उन्हें अपनी जान बचाकर भागनी पड़ी.

पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त
दरअसल, सोमवार को तेलंगाने के नलगोंडा जिले में डिंडी पुलिस बुरहानपुर गांव में एक शादी समारोह का मुआयना करने गई थी. पुलिस की टीम ट्रैनी सब-इंस्पेक्टर के नेतृव में यहां पहुंची थी. जैसे ही पुलिस शादी समारोह में आए हुए लोगों के बारे में पूछना शुरू किया, बारात उनसे बहस करने लगा. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया. हमले में पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस किसी तरह वहां से जान बचाकर भागने में सफल हो गई.
10 लोगों के खिलाफ एफआईआर
शादी समारोह स्थल पहुंचने के बाद ट्रैनी सब इंस्पेक्टर ने बारातियों की संख्या पर सवाल उठाया. साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा. शादी समारोह के दौरान डीजे बज रहा था. पुलिस ने जब इसे बंद कराने को कहा तो अचानक सब ने मिलकर हमला कर दी. पुलिस वहां से किसी तरह भागने में सफल हुई. बाद में 10 लोगों के खिलाफ पुलिस पर हमला करने और कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. गांव में एक पुलिस पिकैट भी बना दिया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story