भारत

रात को चिल्लाता था कोरोना मरीज, और अचानक सुबह मिला इस हालत में, अस्पताल प्रशासन में मचा हड़कंप

jantaserishta.com
19 April 2021 2:25 PM IST
रात को चिल्लाता था कोरोना मरीज, और अचानक सुबह मिला इस हालत में, अस्पताल प्रशासन में मचा हड़कंप
x
एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को बदलकर रख दिया है. इस महामारी ने लोगों के दिल और दिमाग पर गहरा असर डाला है. झारखंड के गढ़वा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर कोविड संक्रमित शख्स ने अस्पताल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से पूरे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

अस्पताल में अन्य कोविड मरीजों का कहना है कि जब से यह शख्स 14 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती हुआ था. तभी चीख चिल्ला रहा था. रात में भी दूसरे मरीजों को सोने नहीं देता था. बताया जा रहा है कि मरीज की रिकवरी भी ठीक थी लेकिन उसने अचानक 18 अप्रैल को खुदकुशी कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है पर अब तक मृतक ने सुसाइड क्यों किया इसका खुलासा नहीं हो सका है.
इस घटना के बाद से अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है सोमवार सुबह जब सफाई कर्मी वॉर्ड में गया तो देखा एक मरीज फांसी पर लटका हुआ है. फिर इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
वहीं इस मामले में पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के परिजनों और उसके साथ वॉर्ड में अन्य मरीजों से पूछताछ की जा रही है. डॉक्टरों ने बताया कि वो ठीक हो रहा था. लेकिन वॉर्ड में चिल्लाता रहता था उसके कई बार उसे समझाया कि वो जल्द ठीक हो जाएगा. लेकिन अचानक से उसने आत्महत्या कर ली.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story