भारत

'संविधान भारतीय लोकतंत्र की अनमोल धरोहर', राष्ट्रीय संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बाबासाहेब को किया नमन

jantaserishta.com
26 Nov 2026 8:43 AM IST
संविधान भारतीय लोकतंत्र की अनमोल धरोहर, राष्ट्रीय संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बाबासाहेब को किया नमन
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने 'भारत रत्न' भीमराव अंबेडकर को भी नमन किया और कहा कि संविधान के रूप में उनकी ओर से दी गई सौगात भारतीय लोकतंत्र की अनमोल धरोहर है, जो विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर पूज्य बाबासाहेब व संविधान सभा की समस्त महान विभूतियों को मेरा नमन और वंदन। संविधान के रूप में उनकी ओर से दी गई सौगात भारतीय लोकतंत्र की अनमोल धरोहर है, जो विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।"
प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय संविधान के निर्माताओं के सामूहिक चिंतन को नमन करते हुए 'संस्कृत सुभाषितम्' को साझा किया, जिसमें लिखा है, "बहुधा बहुभिः सार्धं चिन्तिताः सुनिरूपिताः। कथञ्चिन्न विलीयन्ते विद्वद्भिश्चिन्तिता नयाः॥"
यह श्लोक प्रसिद्ध संस्कृत नीति ग्रंथ पञ्चतन्त्रम् के तृतीय तंत्र (काकोलूकीयम्) से लिया गया है। इस 'सुभाषितम्' में कहा गया है, "विद्वानों द्वारा अनेक लोगों के साथ मिलकर भली-भांति विचार और विवेचना कर निर्धारित की गई नीतियां किसी भी परिस्थिति में नष्ट नहीं होतीं।"
बता दें कि 2015 से प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भारत में हर साल 26 नवंबर को 'संविधान दिवस' मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था, जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ।
साल 2009 में जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने राज्य में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाना शुरू किया था। वर्ष 2015 में बतौर प्रधानमंत्री उन्होंने भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती वर्ष के अवसर पर पूरे देश में इस विशेष दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाने की ऐतिहासिक पहल की थी।
इस ऐतिहासिक दिन (26 नवंबर) को संविधान दिवस के रूप में मनाने के लिए भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को संविधान स्वीकृत होने के 65 वर्ष बाद अधिसूचित किया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य नागरिकों के बीच संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story