हवलदार को कुचलकर मार डाला, थाने में आग लगाई, भीड़ का तांडव

बेतिया: प.चंपारण के बलथर थाना के आर्यानगर से डीजे बजाने के आरोप में हिरासत में लिये गये अनिरुद्ध प्रसाद यादव (42) की मौत से आक्रोशित भीड़ ने एक हवलदार को कुचलकर मार डाला। पुलिस सर में गोली मारकर हवलदार की हत्या का आरोप भीड़ पर लगा रही है। हमलावर भीड़ ने थाने में आग लगाने के साथ साथ दो इंसास रायफल लूट लिया है। एक दमकल के साथ आधा दर्जन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। थाने को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया गया है और एक भी कागजात सुरक्षित नहीं है। घटना में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





