भारत
फरवरी में शादी से पहले कांस्टेबल ने दी जान, मचा कोहराम
jantaserishta.com
13 Dec 2025 11:25 AM IST

x
जांच जारी.
लखनऊ: लखनऊ के आलमबाग से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां शादी की तैयारियों में जुटे एक सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है. मामला बरहा कॉलोनी, भीमनगर का है, जहां सिपाही किराए के कमरे में रह रहा था.
मृतक की पहचान आलमबाग थाने में तैनात सिपाही बालकृष्ण उर्फ बाल किशन के रूप में हुई है. वह 2019 बैच के आरक्षी थे और साल 2023 से आलमबाग थाने में तैनात थे. इससे पहले वह गोमतीनगर थाने में अपनी सेवाएं दे चुके थे. मूल रूप से वह अलीगढ़ जिले के निवासी थे. जानकारी के अनुसार, बालकृष्ण की शादी फरवरी महीने में तय थी और परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं.
घटना शुक्रवार की बताई जा रही है. बालकृष्ण की उस दिन नाइट ड्यूटी थी, जिसके चलते वह दिन में अपने कमरे पर ही मौजूद था. दोपहर से ही उनके माता-पिता लगातार उन्हें फोन कर रहे थे, लेकिन मोबाइल फोन बंद मिलने से परिजन परेशान हो गए. अनहोनी की आशंका जताते हुए उन्होंने बालकृष्ण के रूममेट और साथी सिपाही विनोद से संपर्क किया.
शाम करीब 8 बजे विनोद जब अपनी ड्यूटी पूरी कर कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था. कई बार आवाज देने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने दरवाजा धक्का देकर खोला. अंदर का दृश्य देखकर वह स्तब्ध रह गया. बालकृष्ण का शव रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ था.
घटना की सूचना मिलते ही आलमबाग थाना पुलिस और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.
आलमबाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है. उनके लखनऊ पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





