भारत

दरोगा ने मंत्र पढ़कर करवाई शादी, घराती-बाराती में विवाद की सूचना पर पहुंचे थे पुलिसवाले

Nilmani Pal
24 Jun 2023 3:56 AM GMT
दरोगा ने मंत्र पढ़कर करवाई शादी, घराती-बाराती में विवाद की सूचना पर पहुंचे थे पुलिसवाले
x
देखें वीडियो

यूपी। अम्बेडकरनगर में सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस वर-वधू की शादी कराते दिखाई दे रही है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी कर्पूर गौरम करुणावतारं मंत्र पढ़ रहा है। उसके हाथों में फूल है, जिसे वह दूल्हा और दुल्हन के ऊपर डाल रहा है। इसी बीच मंत्र खत्म होते ही दूल्हा, दुल्हन के वरमाला डालता है। वहीं दुल्हन भी दूल्हे को माला पहनाती है। इसके बाद आस-पास खड़े लोग तालियां बजाते हैं। शादी संपन्न होने के बाद पुलिसकर्मी स्टेज से नीचे उतर आते हैं।

अकबरपुर कोतवाली इलाके के करतोरा गांव में 12 जून को गांव निवासी रोजन की पुत्री अनिता की शादी गांव सदरपुर निवासी साधू पुत्र सतगुर से होनी थी। तय समय के मुताबिक नाचते-गाते बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची। सभी रास्ते पर नाचते--गाते हुए आए। बारात जैसे ही लड़की के घर के पास पहुंची, तभी में नशे में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। यह देख बारातियों के साथ आए पंडित जी समेत सभी बाराती भाग खड़े हुए। इसके बाद वधू पक्ष ने डायल 112 का सूचना दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची। वर पक्ष को बुलाया गया। वधू पक्ष के साथ बैठाकर दोनों में वार्ता कराई गई। इसके बाद दोनों पक्ष शादी को तो राजी हो गए, लेकिन पेच यहां, फंस गया कि आखिर शादी कराएगा कौन। क्याेंकि मौके पर कोई पंडित ही नहीं था। इसी बात को लेकर पुलिस और दोनों पक्षों में चर्चा होने लगी।


Next Story