भारत

आरक्षक ने अपने थाने में ही कर दिया कांड, महिला एएसआई से की छेड़खानी, उसके बाद...

jantaserishta.com
6 Oct 2021 12:23 PM IST
आरक्षक ने अपने थाने में ही कर दिया कांड, महिला एएसआई से की छेड़खानी, उसके बाद...
x

DEMO PIC

ग्वाल‍ियर: एमपी में ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने अपने ही थाने के एक आरक्षक पर अपने ही थाने की एक महिला एएसआई से छेड़खानी का मामला दर्ज किया है जिसके बाद पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है. महिला सुरक्षा का दावा करने वाले पुलिस महकमे में ही महिला पुलिस खुद ही सुरक्षित नहीं है.

दरअसल, मामला 22 सितंबर को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के रोड शो के दौरान का है जब वीआईपी ड्यूटी के दौरान बहोड़ापुर थाने में पदस्थ एक हवलदार ने अपनी ही अधिकारी एक महिला ASI के साथ छेड़खानी कर डाली और उसे बदनामी का डर दिखाकर चुप रहने की सलाह दी.
12 द‍िन बाद केस दर्ज
महिला एएसआई ने इसकी शिकायत सबसे पहले टीआई से की जिसके बाद पूरे मामले की जांच एडिशनल एसपी हितिका वासिल के द्वारा की गई तो पूरी सच्चाई अपने आप ही सामने आ गई. करीब 12 दिन बाद आरोपी हवलदार पर महिला एएसआई से छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया गया है.
एडिशनल एसपी हितिका ने बताया क‍ि लेडी एएसआई ने एक श‍िकायत की है ज‍िसमें बताया गया था क‍ि उसके साथ उसी थाने के हेड कॉन्स्टेबल ने छेड़खानी की है ज‍िस थाने में वह पदस्थ है. यह घटना वीआईपी ड्यूटी के दौरान की है. इस मामले में केस दर्ज कर ल‍िया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story