भारत

आतंकी संगठन के सदस्य के भाई को कांग्रेस सरकार ने दिया अहम पद, मचा सियासी बवाल

jantaserishta.com
24 Nov 2021 2:40 PM IST
आतंकी संगठन के सदस्य के भाई को कांग्रेस सरकार ने दिया अहम पद, मचा सियासी बवाल
x
जानें पूरा मामला.

नई दिल्ली: पंजाब सरकार ने प्रतिबंधित संगठन से जुड़े एक व्यक्ति को एक अहम पद दे दिया. इसके बाद से विपक्षी नेता सरकार पर निशाना साध रहे हैं. उनका कहना है कि किसी खालिस्तान समर्थक संगठन से जुड़े व्यक्ति के भाई को पंजाब सरकार कैसे कोई महत्वपूर्ण पद दे सकती है. भारत में प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के सेक्रेटरी जनरल अवतार सिंह पन्नू के भाई बलविंदर सिंह पन्नू कोटलाबामा को पंजाब सरकार में अहम नियुक्ति दी गई है. इसके बाद से पंजाब में सियासी हंगामा मच गया है.

दरअसल बलविंदर सिंह को पंजाब जैनको लिमिटेड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. इस नियुक्ति में पंजाब के कैबिनेट मंत्री तृप्त राजेंद्र सिंह बाजवा का अहम रोल रहा. अब अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सवाल उठाए हैं कि सिख फॉर जस्टिस जैसे आतंकी संगठन के सेक्रेटरी जनरल के परिवार से संबंध रखने वाले एक व्यक्ति को पंजाब सरकार में इतनी अहम नियुक्ति आखिरकार क्यों दी गई.
बलविंदर सिंह का भाई अवतार सिंह पन्नू सिख फॉर जस्टिस का यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका का कोऑर्डिनेटर है. लगातार भारत के खिलाफ अलग खालिस्तान बनाने की मुहिम और रेफरेंडम 20-20 कैंपेन के लिए तमाम गतिविधियों में शामिल रहता है.
कुछ दिन पहले पंजाब के गुरदासपुर में खालिस्तान के समर्थन में गुरदासपुर के उसी इलाके में खुलेआम जुलूस निकाला गया था, जहां से बलविंदर सिंह संबंध रखते हैं. उसी इलाके से आने वाले वाले कांग्रेस के नेता और सिख फॉर जस्टिस के अहम नेता के भाई को पंजाब की कांग्रेस सरकार में इतनी अहम नियुक्ति दिए जाने से हंगामा मचा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story