भारत

मुख्यमंत्री के गृह जिले का हाल, घर में घुसकर युवती की हत्या, चीख-पुकार सुनकर...

jantaserishta.com
19 Jun 2021 4:46 PM IST
मुख्यमंत्री के गृह जिले का हाल, घर में घुसकर युवती की हत्या, चीख-पुकार सुनकर...
x
हालांकि लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

आंध्र प्रदेश में घर में घुसकर युवती की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. घटना कहीं और नहीं बल्कि मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी के गृह जिले की है. हालांकि लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

घटना कडपा के बडवेल मंडल के चिंतलचेरुवु गांव की है. मृतका की उम्र 19 साल थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक चिंतलचेरुवु गांव की 19 साल की सिरीशा 12वीं कक्षा की छात्रा थी. शुक्रवार की शाम वह अपने घर में अकेली थी. इसी बीच घर में घुस कर चरण ने उस पर हमला बोल दिया और उसकी हत्या कर दी.
युवती की चीख-पुकार सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने हत्यारोपी चरण को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. चरण को बाद में लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया.
बताया जाता है कि आरोपी राजूपालम गांव का रहने वाला है. युवती के परिजनों का आरोप है कि वह पिछले एक साल से उसे परेशान कर रहा था. हाल ही में युवती के पिता अपनी बड़ी बेटी की शादी के लिए लड़का देखने लगे थे. इससे भी चरण खफा था. युवती शुक्रवार को जब घर में अकेली थी, मौका देखकर चरण पहुंचा और उसकी हत्या कर दी.
युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चरण के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है. इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story