भारत

तीन हाथ और पैर वाले बच्चे की हालत क्रिटिकल, एक लाख में एक बच्चा पैदा होता है ऐसा, यहां हुआ है जन्म

jantaserishta.com
31 Dec 2021 12:13 PM IST
तीन हाथ और पैर वाले बच्चे की हालत क्रिटिकल, एक लाख में एक बच्चा पैदा होता है ऐसा, यहां हुआ है जन्म
x
एक अजीबोगरीब नवजात का जन्म हुआ.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में आज एक अजीबोगरीब नवजात का जन्म हुआ. इस बच्चे को जन्म के दौरान तीन हाथ और तीन पैर हैं. इसकी सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मामला बैकुंठपुर सीएचसी का है.

दरअसल बैकुंठपुर के रेवतिथ निवासी मोहम्मद रहीम अली की 30 वर्षीय पत्नी रबीना खातून को डिलीवरी पेन हुआ, जिन्हें परिजनों के द्वारा बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. यहां पर नार्मल डिलीवरी के दौरान एक अजीबो गरीब दिखने वाले बच्चे का जन्म हुआ. इस बच्चे को तीन पैर और तीन हाथ हैं.
सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर आफताब आलम ने कहा कि सिंड्रोम की वजह से ऐसे एबनॉर्मल नवजात का जन्म हुआ है, ऐसा एक लाख में एक केस ऐसा सामने आता है. उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि परिजनों ने अल्ट्रासाउंड भी कराया था, लेकिन रिपोर्ट में भी चिकित्सक इस खामी को नहीं पकड़ पाए.
बहरहाल जन्म के दो घंटे बाद भी बच्चे को फीड नहीं कराया जा सका, जिससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी. उसे सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू में रेफर कर दिया गया है. डॉक्टर आफताब ने कहा कि बच्चे की स्थिति क्रिटिकल है, लेकिन वह खतरे से बाहर है.
नवजात के दादी मुदमया खातून का कहना है कि जब यह दूध नहीं पी रहा था तो चिकित्सक ने गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया, अब एसएनसीयू में चिकित्सक इलाज कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story