भारत

Lok Sabha Election Results: रुझानों में फंसता दिख रहा मुकाबला, INDIA गठबंधन 200 के करीब

jantaserishta.com
4 Jun 2024 9:13 AM IST
Lok Sabha Election Results: रुझानों में फंसता दिख रहा मुकाबला, INDIA गठबंधन 200 के करीब
x
Lok Sabha Election Results: लोकसभा चुनाव रिजल्ट के रुझानों में अब बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. अबकी बार 400 पार का नारा देने वाली भाजपा अब 300 सीटों के लिए संघर्ष करती दिख रही है. रुझानों में एनडीए एक वक्त 300 पार कर गया था, मगर अब वह 300 सीटों से नीचे आ गया है. अबतक 508 सीटों के रुझान आ चुके हैं और एनडीए 295 सीटों पर आगे है. इंडिया गठबंधन 190 सीटों पर जोरदार टक्कर देता दिख रहा है.
लोकसभा चुनाव 2024 में आज नतीजों का दिन है. क्या भाजपा की अगुवाई में एनडीए जीत की हैट्रिक लगाएगा? क्या इंडिया गठबंधन भाजपा के विजयरथ को रोक पाएगा? अब से कुछ देर बाद इन सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story