भारत

कार और बाइक के बीच भिड़ंत, टक्कर से बाइक सवार कई फीट हवा मे उछला

jantaserishta.com
22 April 2022 10:38 PM IST
कार और बाइक के बीच भिड़ंत, टक्कर से बाइक सवार कई फीट हवा मे उछला
x
बड़ी खबर

दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में कार और बाइक के बीच भिड़ंत का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. कार से बाइक की टक्कर होने के बाद बाइक सवार हवा में कई फीट ऊपर उछलने के बाद सड़क पर गिरता है. जबकि कार बाइक को कई मीटर आगे घसीट लेती है.

यह मामला गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र का है. कवि नगर के वेव सिटी में कार और बाइक के बीच यह रोंगटे खड़े कर देने वाली भिड़ंत हुई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जो वीडियो लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं उसमें लाल रंग की एक कार तेज रफ्तार में आती हुई दिखाई दे रही है. उसी वक्त टी प्वाइंट पर बाइक से कार की भयानक टक्कर हो जाती है जिसके बाद उसपर सवार शख्स हवा में गोते लगाने लगता है और बाइक कार के नीचे कई मीटर तक सड़क पर घसीटी जाती है.
हवा में कई बार गोते लगाने के बाद बाइक सवार शख्स सड़क पर गिर जाता है जिसके बाद आगे जाकर कार रुकती है. बाइक सवार शख्स को घायल अवस्था में मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया. युवक की हालत गंभीर होने के बाद उसे कवि नगर थाना क्षेत्र के ही कोलंबिया एशिया अस्पताल में रेफर किया गया है.
इससे पहले भोपाल में सड़क पर टक्कर मारकर हत्या करने की कोशिश का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, उस वीडियो में एक भाई बहन को स्कूटी पर प्रेमी के साथ देखने के बाद मारने की कोशिश करता हुआ नजर आया था. भाई ने मैजिक वाहन से बहन और उसके प्रेमी की स्कूटी का पीछा किया और फिर जानबूझकर टक्कर मार दी.
इसके बाद भी जब दोनों सड़क पर गिरकर बच गए तो भाई ने गाड़ी से उतरकर ड्राइवर के साथ मिलकर प्रेमी की पिटाई कर दी, जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story