भारत

लापरवाही देखकर भड़क उठे कलेक्टर, कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
20 Feb 2026 4:28 PM IST
लापरवाही देखकर भड़क उठे कलेक्टर, कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, मचा हड़कंप
x
पढ़ें पूरी खबर.
इंदौर: इंदौर में राज्यपाल के प्रवास के दौरान व्यवस्थाओं में लापरवाही सामने आने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. कलेक्टर ने कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, वहीं रेसीडेंसी कोठी में व्यवस्था देख रही फर्म रतन एम्पोरियम की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं. मामले में लंबित भुगतान से 20 से 30 प्रतिशत राशि काटने का भी निर्णय लिया गया है.
दरअसल, मध्यप्रदेश की राज्यपाल मांगीबाई पटेल ने 16 फरवरी को रेसीडेंसी कोठी में रात्रि विश्राम किया था. प्रवास के दौरान व्यवस्थाओं में कमी की शिकायत सामने आई. राज्यपाल के OSD ने बेडशीट बदलने का अनुरोध किया गया था, जिसे व्यवस्था संभाल रही फर्म रतन एम्पोरियम के कर्मचारियों ने समय पर पूरा नहीं किया.
इसके अलावा, सुबह निरीक्षण के दौरान किचन क्षेत्र में स्वच्छता मानकों का पालन संतोषजनक नहीं पाया गया और डस्टबीन खुली मिली, जिस पर स्टाफ ने नाराजगी जताई. प्रशासन ने साफ किया है कि किचन में कोकरोच मिलने की कोई घटना नहीं हुई, लेकिन वीवीआई प्रोटोकॉल में कमी को गंभीरता से लिया गया है.
कलेक्टर के निर्देश पर फर्म की सेवाएं तत्काल समाप्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग को आदेश जारी किए गए हैं. साथ ही लंबित भुगतान से 20 से 30 प्रतिशत राशि काटने का निर्णय लिया गया है. अपर कलेक्टर रोशन राय ने बताया कि लापरवाही के लिए डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, श्रम निरीक्षक, आपूर्ति अधिकारी, सीएमएचओ और सिविल सर्जन को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story