भारत

अचानक गायब हुई ठंड, मौसम ने एकदम से बदली करवट

jantaserishta.com
16 Feb 2026 8:02 AM IST
अचानक गायब हुई ठंड, मौसम ने एकदम से बदली करवट
x
पढ़ें पूरी खबर.
नई दिल्ली: नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमालय की ओर बढ़ रहा है. इसका असर भारत के कई इलाकों में दिखने वाला है. आज पहाड़ों में बादल छा सकते हैं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी होने की संभावना है. वहीं, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान लगातार बढ़ रहा है. ठंड का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है.
मौसम तक के फाउंडर और किसान तक के वेदर व्लॉगर देवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार से जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और लद्दाख के पहाड़ी इलाकों में बादल छाने शुरू हो जाएंगे. बादल पश्चिमी हिमाचल प्रदेश में भी छा सकते हैं, खासकर मंडी और चंबा जैसे इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. लेकिन कुल्लू, मनाली, शिमला और उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में अभी भी आसमान साफ रहेगा.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार सोमवार को पहाड़ों में बादल छाए रहेंगे, लेकिन मैदानी इलाके पूरी तरह ड्राई रहेंगे. IMD ने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 17 से 19 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कुछ जगहों पर बारिश या बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है.
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के आने से हवा का पैटर्न पूरी तरह बदल रहा है. देवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि हवाओं की दिशा अब दक्षिण से राजस्थान और मध्य प्रदेश की ओर मुड़ जाएगी. पंजाब से बिहार तक, साथ ही गुजरात और महाराष्ट्र में भी हवा में ठंडक काफी कम हो जाएगी. IMD के डेटा के मुताबिक उत्तर भारत में अभी न्यूनतम तापमान 7 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच है.
देवेंद्र बताते हैं कि सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है. पंजाब और दिल्ली में सुबह ठंडी हवाएं चल सकती हैं, लेकिन दिन-रात दोनों में तापमान बढ़ता जाएगा क्योंकि सूरज अब तेज और साफ रहने वाला है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story