कॉकरोच जनता पार्टी ने बीजेपी-कांग्रेस को मुश्किल में डाला, लगातार जुड़ रहे युवा

दिल्ली। सोचिए एक हफ्ता पहले तक अभिजीत बॉस्टन में नौकरी के लिए आवेदन कर रहे थे. फिर अचानक भारत के चीफ जस्टिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय युवा भारतीयों की तुलना 'कॉकरोच' और 'परजीवी' (पैरासाइट्स) से कर दी. तीन दिन बाद, अभिजीत ने एक राजनीतिक पार्टी लॉन्च कर दी. महज 48 घंटों के भीतर इसके 5.5 लाख फॉलोअर्स हो गए.
चौथे दिन तक इंस्टाग्राम पर 33 लाख फॉलोअर्स और वेबसाइट पर दो लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड मेंबर्स जुड़ चुके थे. कॉकरोच मास्क पहने युवा वॉलेंटियर्स यमुना की सफाई में जुट गए और विपक्ष के सांसद इस मुहिम में शामिल होने की मिन्नतें करने लगे.
अभिजीत दीपके ने मीडिया को बताया
असल में अभिजीत 30 साल के एक भारतीय छात्र हैं, जिन्होंने हाल ही में बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस (PR) में मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. उन्होंने बताया कि एक हफ्ता पहले तक मैं नौकरी के लिए अप्लाई कर रहा था और तभी यह सब हो गया. तो अब मैं नहीं जानता. शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर है. असली कॉकरोच के सवाल पर उन्होंने कहा कि हां, मैं ही कॉकरोच हूं. भारत के चीफ जस्टिस (CJI) असल में मेरे जैसे युवाओं की ही बात कर रहे थे.
इसलिए बनाई 'कॉकरोच' पार्टी
अभिजीत कहते हैं कि कॉकरोच शब्द वैसे मेरे लिए कोई ट्रिगर नहीं है, लेकिन यह बात भारत के चीफ जस्टिस के मुंह से निकलना सबसे बड़ा ट्रिगर था, जो खुद हमारे संविधान के संरक्षक हैं. वही संविधान जो हमें अभिव्यक्ति की आजादी देता है. जो इंसान हमारी अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा करने के लिए बैठा है, वह सिर्फ अपनी राय रखने के लिए हमारी तुलना कॉकरोचों और परजीवियों से कर रहा है. यह बात सबसे ज्यादा चुभने वाली थी. अगर यह टिप्पणी सत्ताधारी दल के किसी नेता ने की होती, जैसा कि वे आमतौर पर करते ही रहते हैं, तो शायद इतना बड़ा बवंडर नहीं खड़ा होता. लेकिन यह उस शख्स की तरफ से आया जिससे हमें अपनी आजादी के संरक्षण की उम्मीद थी.
कॉकरोच जनता पार्टी ने इंस्टग्राम पर इतिहास रचते हुए 80 घंटो में 4.7 मिलियन फॉलोवर्स का आकड़ा पार कर लिया ,
— Nargis Bano (@Nargis_Bano78) May 20, 2026
इस दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने मोदी जी की आलोचना करते हुए कहा ,
" कुछ लोग कहते है मोदी जी दुनिया के सबसे बड़े नेता है , अब तक के सबसे स्ट्रांग… pic.twitter.com/otJ6gi5rXd





