भारत

कोबरा को रेस्क्यू टीम ने बचाया, कुएं से ऐसे निकाला

jantaserishta.com
27 March 2022 8:45 AM IST
कोबरा को रेस्क्यू टीम ने बचाया, कुएं से ऐसे निकाला
x
देखें वीडियो।

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में एक गैर-सरकारी वन्यजीव अनुसंधान संगठन के स्वयंसेवकों ने जहरीले कोबरा को रेस्क्यू किया है. यह विषैला कोबरा एक कुएं में मिला है जो कि भारतीय चश्मे वाला कोबरा (नाग) प्रजाति का है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है.

फिलहाल इस कोबरा को रेस्क्यू टीम ने अपने पास रखा है. रेस्क्यू टीम ने बताया कि कोबरा को रेस्क्यू करने में काफी दिक्कत आई. लेकिन इसे आखिकरकार पकड़ लिया गया.
इससे पहले हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित एक रिहायशी मकान में 7 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया. मामला सेक्टर-64 के पास का है. अजगर घर के बाथरूम में पाया गया. इस बात का पता चलते ही आस-पास अफरा-तफरी का माहौल हो गया. जिसके बाद फौरन आदर्श नगर पुलिस स्टेशन और वनविभाग की टीम को इसकी जानकारी दी गई.
काफी मशक्कत के बाद पुलिस और वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट कर्मचारियों की मदद से अजगर का रेस्क्यू किया गया. बताया गया कि अजगर बाथरूम के नल में लिपटा हुआ था. बता दें, सेक्टर-64 के आसपास आगरा नहर गुजरती है. यहां पर आम दिनों में भी अजगर को देखा जा सकता है. ऐसे में माना जा रहा है कि वहीं से निकलकर यह अजगर घर तक पहुंचा.
बता दें, भारतीय कोबरा अपनी पूरी रेंज में रंग और पैटर्न में काफी भिन्न होता है. वे लगभग कहीं भी पाए जाते हैं. जैसे जंगल में, खेतों में या आबादी वाले क्षेत्रों में. लेकिन ज्यादातर ये कोबरा पानी के पास पाए जाते हैं. यह काफी जहरीला होता है और आक्रामक भी होता है. युवा कोबरा वयस्कों की तुलना में अधिक खतरनाक हैं. कोबरा चूहों, मेंढ़कों, टॉड, पक्षियों, छिपकलियों और अन्य सांपों सहित अन्य सांपों को खाता है. यह अंडे भी खाता है. इसे खाना पचाने में 48 घंटों का समय लगता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story