
x
DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने नोटों की कतरनों को देख लिया।
हाथरस: यूपी के हाथरस में उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने नोटों की कतरनों को देख लिया। नोटों की कतरन इतनी थी कि देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गईं। पहले तो लोग समझ ही नहीं पाए कि नोटों का इतना सारा कतरन कहां से आया और कहां जा रहा था। नोटों का कतरन देखकर लोगों के मन में तर-तरह के सवाल भी उठने लगे। इस बीच पलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस भी नोटों का इतना सारा कतरन देखकर हैरान रह गई। पुलिस ने फिर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस की छानबीन में पता चला कि जो नोट खराब हो गए थे उनका आरबीआई ने नीलामी करवा दी थी। इसके बाद इन सभी नोटों का कतरन बना दिया गया। खराब नोटों की कतरन बरेली स्थित एक फैक्ट्री में जा रही थी।
मामला जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा चौराहे का है। सोमवार की सुबह जब लोगों की नजर सड़क किनारे पड़ी नोटों की बारीकी कतरन पर गई तो वो हतप्रत रह गए। देखते ही देखते तमाम लोग एकत्रित हो गए। नोटों की कतरनों को देखकर लोगों के जेहन में तरह-तरह के सवाल उठने लगे। मौजूद लोग सोच रहे थे कि किसी ने कहीं अपना काला धन तो नष्ट नहीं कर दिया। नोटों की बारीक कतरन को देखने के तमाम लोग पहुंच गए। सूचना कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंच गई। नोटों की बारीक कतरनों को पुलिस ने बारीकी से देखा।
पुलिस ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। कोतवाली हाथरस जंक्शन के थानाध्यक्ष रितेश कुमार का कहना है कि रिजर्व बैंक के द्वारा खराब नोटों को रिसाईकिल कराने के लिए नीलामी कराई जाती है। कैलोरा चौराहे पर पड़ी नोटों की कतरन यानी भूसा को बरेली की एक फैक्ट्री में ले जाया जा रहा था। रात के वक्त कैंटर रद्दी को लेकर जा रहा था। तिरपाल में से कुछ बोरे गिर गए। रद्दी की जानकारी उक्त फैक्ट्री संचालक को दे दी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





