भारत

बहुतकनीकी संस्थान के छात्र के कार्यक्रम में शामिल होने की बात झूठी

Shantanu Roy
15 Nov 2026 8:14 PM IST
बहुतकनीकी संस्थान के छात्र के कार्यक्रम में शामिल होने की बात झूठी
x
Hamirpur. हमीरपुर। हमीरपुर बहुतकनीकी संस्थान के छात्र सर्वेश से जुड़े ड्रोन प्रोजेक्ट मामले में जांच कमेटी की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पिछले दिनों बहुत देखने की शिक्षा विभाग के निदेशक को सौंपी जांच कमेटी की रिपोर्ट में पता चला है कि सर्वेश ने आईआईटी जोधपुर के आयोजन में हिस्सा ही नहीं लिया था। आईआईटी जोधपुर ने कमेटी को ई-मेल के जवाब में इसकी पुष्टि की है। वहीं 39 पन्नों के कथित अनुबंध पर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बड़ू के प्राचार्य के हस्ताक्षर होने का भी कोई तथ्य नहीं मिला है। तीन सदस्यीय कमेटी ने 236 पन्नों की जांच रिपोर्ट और डिजिटल फुटप्रिंट से जुड़ी रिपोर्ट तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक को सौंप दी है।
जांच में यह भी सामने आया है कि अनुबंध पर डीआईओ के पोर्टल पर दर्शाए गए सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के हस्ताक्षर हैं। इनकी सत्यता की पुष्टि के लिए विभाग ने डिफेंस इनोवेशन ऑर्गेनाइजेशन (डीआईओ) से पत्राचार किया है। विदित रहे कि फंडिंग और इससे जुड़े दावों को डीआईओ पहले ही नकार चुका है। जांच में सर्वेश की ओर से कालेज प्रबंधन को दिए गए ई-मेल के स्क्रीनशॉट और अन्य दस्तावेजों की भी पड़ताल की गई। इनमें ब्राउजर और ईमेल एड्रेस का विवरण नहीं मिला। रिपोर्ट के अनुसार सितंबर में फंडिंग के दावे मीडिया में आने से पहले ही 15 अक्तूबर से पूर्व डीआईओ और कालेज प्रबंधन के बीच ईमेल पर बातचीत शुरू हो गई थी।
इस दौरान डीआईओ की सर्वेश से भी संवाद हुआ था। सर्वेश ने 27 अक्तूबर को डीआईओ को ईमेल भेजकर ठगी का शिकार होने की शिकायत की थी। इसके अगले दिन डीआईओ ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर फंडिंग के दावे को नकार दिया था। डीआईओ की पोस्ट के यह स्क्रीनशॉट कालेज के व्हाट्सऐप ग्रुप में वायरल होने के बाद सर्वेश ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और कुछ समय बाद होस्टल की बालकनी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। फिलहाल टांगों वह चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेश रोहित राठौड़ के अनुसार जांच कमेटी की ओर से उन्हें 236 पन्नों की रिपोर्ट मिली है। इस रिपोर्ट में काफी कुछ तथ्य सामने आ गए है। इस मामले में डीआईओ को पत्राचार किया जा रहा है।
Next Story