भारत

बच्चे की लाश मिली, टुकड़ों में देखकर परिजन सदमे में...

jantaserishta.com
25 Aug 2022 6:16 PM IST
बच्चे की लाश मिली, टुकड़ों में देखकर परिजन सदमे में...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है।

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा के थाना आदमपुर इलाके के गांव मलकपुर में रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दो साल के एक मासूम बच्चे की निर्मम हत्या के बाद उसकी लाश के टुकड़े-टुकड़े कर खेत में फेंक दिया गया। जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले दो साल का मासूम बच्चा अपने घर के आंगन में खेल रहा था तब किसी ने उसका अपहरण कर लिया। खबर है कि अज्ञात शख्स ने मासूम के शव के कटे अंगों को बोरे में भरकर गंगा तटबंध के किनारे फेंक दिया। मासूम के कटे अंग बुधवार को मिले तो इलाके में सनसनी फैल गई। तंत्र-मंत्र के फेर में हत्या करने की आशंका जताते हुए पुलिस ने बच्चे की चाची को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक आदमपुर थाना इलाके के गांव मलकपुर निवासी रमेश का पौन दो साल का बेटा यश कुमार सोमवार को घर में चारपाई पर सो रहा था। रमेश किसी काम से शहर गया था, जबकि पत्नी राजबाला पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं। बच्चे के पास मौजूद दादी गंगादेई दोपहर के वक्त किसी काम में लग गई। इसी दौरान कोई चारपाई से बच्चे को उठाकर ले गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका। रमेश ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।
इस बीच बुधवार दोपहर गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर गंगा तटबंध के नजदीक एक बोरे में बालक का कटा पैर और दूसरे अंग बरामद हुए। कपड़ों के आधार पर मासूम की शिनाख्त हुई। पुलिस में हड़कंप मच गया। तमाम ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर मिले अंगों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि मासूम के गायब सिर और अन्य अवशेष की तलाश की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि तंत्र-मंत्र के लिए बालक की हत्या की गई है।
पुलिस ने मृतक मासूम की की चाची को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि चाची को तीन बच्चे हुए, लेकिन कोई भी जीवित नहीं बचा, इसलिए पुलिस और परिवार के लोगों का शक उसी पर है। दढ़ियाल चौकी इंचार्ज पुष्पेंद्र राठी ने बताया कि तंत्र-मंत्र के फेर में बालक की हत्या करने की आशंका है। पूछताछ के लिए मासूम की चाची को हिरासत में लिया गया है। अपहरण का मुकदमा पहले ही दर्ज कर लिया गया था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story