भारत

नानी के घर आए बच्चों की छुट्टी बनी आखिरी यात्रा, सरयू नदी में दर्दनाक हादसा, भाई-बहन की डूबकर मौत

SHIDDHANT
25 May 2026 12:21 AM IST
नानी के घर आए बच्चों की छुट्टी बनी आखिरी यात्रा, सरयू नदी में दर्दनाक हादसा, भाई-बहन की डूबकर मौत
x
नहाने के दौरान डूबे भाई-बहन, दो की मौत, एक बच्ची बचाई गई
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: गोरखपुर जिले में सरयू नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गर्मी की छुट्टियां मनाने ननिहाल आए भाई-बहन समेत तीन बच्चे नदी में डूब गए, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची को बचा लिया गया है और उसका इलाज चल रहा है। घटना गोला थाना क्षेत्र के मेहरा गांव के पास सरयू तट की है। जानकारी के अनुसार, प्रिंस (11), उसकी बहन शिवानी (13) और माया (16) नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। एक युवक चंद्रमाल यादव ने बहादुरी दिखाते हुए पानी में कूदकर एक बच्ची माया को बाहर निकाल लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। गोताखोरों ने पहले प्रिंस का शव बरामद किया और कुछ घंटों बाद शिवानी का शव भी नदी से निकाला गया। दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
Next Story