भारत

मासूम भाई के शव को लेकर बैठा रहा बच्चा, सरकार ने उठाया ये कदम, क्या है पूरा मामला?

jantaserishta.com
11 July 2022 12:53 PM IST
मासूम भाई के शव को लेकर बैठा रहा बच्चा, सरकार ने उठाया ये कदम, क्या है पूरा मामला?
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान/भाषा

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना में शव वाहन के इंतजार में आठ साल के बच्चे की गोद में छोटे भाई का शव कई घंटों तक पड़े होने की घटना सामने आने के बाद शिवराज सरकार ने सख्त रवैया अपनाया है। बच्चे की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई है।

अब सरकार ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से जांच रिपोर्ट मांगी है। गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि जिला पंचायत सीईओ को शाम तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। सिविल सर्जन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को आवश्यक आर्थिक सहायता भी दी है।
बता दें कि मुरैना जिला अस्पताल में रविवार को अम्बाह अनुभाग के ग्राम बड़फरा निवासी पूजराम जाटव के छोटे बेटे राजा की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। मृतक के गरीब पिता ने स्वास्थ्य विभाग से गुहार लगाई कि उनके बेटे के शव को गांव तक भिजवाने की व्यवस्था करवा दें, परन्तु उसे वहां से दुत्कार दिया गया।
मृतक का पिता अपने दो वर्षीय बेटे के शव को उसके आठ साल के बड़े भाई गुलशन की गोद मे रखकर सड़क किनारे बैठाकर सस्ते शव वाहन की तलाश में निकल गया। घंटों तक बच्चा अपने भाई के शव को गोद में रख कर बैठा रहा। ये मामला मीडिया में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में एंबुलेंस की व्यवस्था कर मासूम के शव को गांव तक भिजवाया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story