भारत

OMG! बच्चे को भी नहीं छोड़ा...सामने आया डरावना केस

jantaserishta.com
26 Jan 2023 4:30 PM IST
OMG! बच्चे को भी नहीं छोड़ा...सामने आया डरावना केस
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

फैली सनसनी.
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक पांच साल की बच्चे को घर के पास से अगवा कर उसकी हत्या कर दी और शव को केले के खेत में फेंक दिया. घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर गोढ़ियारी टोला की है.
केले के खेत में बच्चे का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान खोरामपुर गोढ़ियारी के रहने वाले संजीव दास के बेटे के रूप में हुई है जिसका नाम सौरभ कुमार था.
घटना को लेकर मृतक के पिता संजीव दास ने बताया कि वह मजदूरी कर जीवन यापन करता है और किसी से उसकी कोई दुश्मनी नहीं है. उन्होंने कहा कि बुधवार की शाम गांव में श्राद्ध का भोज था और सरस्वती पूजा की तैयारी चल रही थी जिसमें उनका बेटा भी शामिल हुआ था.
पिता ने कहा, 'काफी देर बाद जब बेटा वापस नहीं आया तो हम लोग उसे ढूंढने लगे लेकिन सौरभ का पता नहीं चला. खोजबीन के दौरान देर रात करीब 11 बजे घर से थोड़ी दूरी पर स्थित केले के खेत में सौरभ मिला. परिजन बच्चे को एक डॉक्टर के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.'
बच्चे के चेहरे पर नाखून का निशान पाया गया है और कई जख्म भी नजर आ रहे हैं जिससे आशंका है कि बदमाश उसे भोज के दौरान ही उठाकर ले गए थे. घटना की सूचना मिलने के बाद मटिहानी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया.
मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही लोगों ने बच्चे को अगवा कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. इस मामले में मटिहानी थाने के एसआई सुरेश रजक ने बताया कि केले के खेत से बच्चे का शव मिला है. परिजन हत्या का दावा कर रहे हैं, पूरे मामले की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story