भारत

कार में अचानक लॉक हो गया बच्चा, लग गई लोगों की भीड़, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ?

jantaserishta.com
24 Jan 2022 10:23 AM IST
कार में अचानक लॉक हो गया बच्चा, लग गई लोगों की भीड़, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ?
x
बच्चों के कार के अंदर बंद होने और कार लॉक हो जाने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

छतरपुर: बच्चों के कार के अंदर बंद होने और कार लॉक हो जाने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। ऐसी ही एक घटना मध्य प्रदेश के छतरपुर में देखने को मिली। बच्चे को बाहर निकालने के बहुत से उपाय किए गए। आखिर कार का कांच तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला गया। इस दौरान बच्चा अंदर लगातार रोता रहा।

बच्चे के मामा राजेश यादव ने बताया कि करीब शाम 6 बजे कार से यह लोग पन्ना रोड पहुंचे थे। कार से सभी लोग बाहर आ गए, लेकिन एक साल का चीकू अंदर रह गया। अभी बच्चे को बाहर निकाला जाता, उससे पहले ही उसने गलती से दरवाजा अंदर से लॉक कर लिया। परिजनों ने कार खोलनी चाही तो पता चला चाबी भी अंदर छूट गई है। कुछ देर तो बच्चा अंदर खेलता रहा, लेकिन जब बाहर से लोग कार का गेट खोलने में नाकाम रहे तो बच्चा रोने लगा।
इसके बाद वहां पर काफी लोग जमा हो गए। बाहर घरवालों की हालत खराब हो रही थी। वहीं अंदर बच्चा भी परेशान होकर रोने लगा था। इसके बाद ड्राइवर साइड से कार का शीशा तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला गया। परिजन का कहना है कि कार में से बच्चे को पहले निकालना चाहिए था जो हम लोग नहीं कर पाए। इसके चलते बच्चा कार में फंस गया।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story