भारत
मां की डांट से रूठकर भागा बच्चा, परिजनों से ऐसे मिला दिया गया
jantaserishta.com
25 Aug 2025 5:00 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
लखनऊ: राजधानी लखनऊ से एक अनोखा मामला सामने आया है. पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर इलाके में मां की डांट से नाराज होकर सातवीं कक्षा का छात्र घर से साइकिल लेकर निकल पड़ा और मथुरा के वृंदावन जा पहुंचा. यह मामला 20 अगस्त का है.
जानकारी के मुताबिक छात्र ने मां से किताब खरीदने के लिए 100 रुपये मांगे थे. मां ने पढ़ाई न करने की बात कहकर पैसे देने से मना कर दिया और कहा कि पापा आएंगे तब मिलेंगे. नाराज छात्र ने घर से करीब सवा चार बजे रेंजर साइकिल उठाई और निकल गया.
जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. कोई सुराग न मिलने पर रात आठ बजे पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई. डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी खंगाले. फुटेज में छात्र साइकिल से जाता दिखा. जांच में यह भी पता चला कि उसने मां के फोन पर मथुरा की दूरी गूगल पर सर्च की थी.
फुटेज में छात्र आगरा एक्सप्रेसवे के काकोरी स्थित रेवरी टोल प्लाजा पर भी दिखा. इसके बाद बांगरमऊ कट से उसने एक ट्रक पकड़ लिया और आगरा उतरकर यमुना एक्सप्रेसवे से साइकिल से वृंदावन पहुंच गया.
छात्र ने पुलिस को बताया कि वह प्रेमानंद महाराज का भक्त है और उनसे मिलने की ख्वाहिश में घर से निकला था. शनिवार को पुलिस ने उसे वृंदावन के एक आश्रम से सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





