भारत

बच्चे ने बर्तन मुकुट समझकर अपने सिर पर रखा, फिर...मचा हड़कंप

jantaserishta.com
18 Feb 2026 4:16 PM IST
बच्चे ने बर्तन मुकुट समझकर अपने सिर पर रखा, फिर...मचा हड़कंप
x
पढ़ें पूरी खबर.
जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां खेलते समय साढ़े तीन साल के एक लड़के ने एल्यूमिनियम का बर्तन मुकुट समझकर अपने सिर पर रख लिया. कुछ ही देर में बर्तन उसके सिर और गर्दन में इतनी बुरी तरह फंस गया कि उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी और वह जोर-जोर से रोने लगा. आवाज सुनकर डरे हुए माता-पिता बच्चे को लेकर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भागने लगे.
बताया जाता है कि कई अस्पतालों ने बर्तन निकालते समय गंभीर चोट लगने की आशंका को देखते हुए हाथ खड़े कर दिए थे. लेकिन अंत में एक हॉस्पिटल के एक डॉ. मिनाज पटेल ने जोखिम उठाकर उसका इलाज करने का फैसला किया. बर्तन निकालते समय बच्चे को कोई नुकसान न पहुंचे, इसलिए उन्होंने पूरी सतर्कता बरती.
बच्चे को बर्तन निकालते समय चोट लगने से बचाने के लिए उन्होंने अस्पताल में काम करने वाले प्लम्बर खालिद शेख को बुलाया. उन्होंने सुरक्षा उपायों के तौर पर लकड़ी की पीयूसी शीट और गीले कपड़े का इस्तेमाल करते हुए ग्राइंडर कटर की मदद से बर्तन काटना शुरू किया. लगभग 12 मिनट की मेहनत के बाद बर्तन सफलतापूर्वक कट कर अलग हो गया. जिसके बाद कुछ घंटों से घबराए हुए बच्चे और उसके माता-पिता ने आखिरकार राहत की सांस ली.
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर की टीम की तरफ से बच्चे के बर्तन को ग्राइंडर मशीन से काटा जा रहा है. वहीं कुछ देर में बर्तन कट जाता है और बच्चा खुश हो जाता है. साथ ही बच्चे के मां-बाप भी खुश हो जाते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null