भारत

गेम खेलते समय बच्चे को आया गुस्सा, चाची और दो चचेरे भाइयों पर किया जानलेवा हमला, फिर...

jantaserishta.com
23 Sept 2021 8:03 AM IST
गेम खेलते समय बच्चे को आया गुस्सा, चाची और दो चचेरे भाइयों पर किया जानलेवा हमला, फिर...
x
पुलिस के खुलासे से अंदाजा लगा सकते हैं.

मिर्ज़ापुर: मोबाइल गेम बच्चों के लिए कितना घातक है. यह मिर्जापुर में पुलिस के खुलासे से अंदाजा लगा सकते हैं. मोबाइल गेम PUBG के भारतीय वर्जन VG MI गेम के खेलते समय बच्चे को इतना गुस्सा आया कि गुस्से में अपनी चाची और दो चचेरे भाइयों पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

मिर्जापुर में एक भतीजे ने अपनी ही चाची और अपने दो चचेरे छोटे भाइयों पर मोबाइल र PUBG गेम खेलते समय गुस्से में उत्तेजित होकर लोहे के खल बट्टे से हमला कर दिया. जिसके कारण तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल तीनों का वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज किया जा रहा है.
घटना मिर्जापुर के कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के पेटी का चौराहे के पास की है. 4 सितंबर को घर में मौजूद अंजलि केसरी और उनके दो बेटे शौर्य केसरी तथा विराट केसरी के ऊपर लोहे के खलबट्टा से बेरहमी के साथ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. महिला पर घर के कमरे में वार किया गया तो दो बच्चों पर घर की छत पर वार कर गंभीर रूप से घायल किया गया था.
इस घटना का पुलिस ने बुधवार को खुलासा करते हुए बताया कि परिवार के भतीजे सार्थक केसरी ने इस घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने सार्थक केसरी को गिरफ्तार कर जब उनसे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे मोबाइल गेम खेलने का लत है. मोबाइल में PUBG गेम का भारतीय वर्जन है. उस समय वह वही खेल रहा था. इस दौरान उसे काफी अधिक तनाव और उत्तेजना आई जिससे मौके पर मौजूद लोहे के खलबट्टा से उसने अपनी चाची और छत पर मौजूद दोनों बच्चों पर हमला कर लहूलुहान कर दिया.
अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार का कहना है कि युवक ने PUBG मोबाइल गेम खेलते समय उत्तेजना गुस्से में होकर हमला कर दिया था. पुलिस ने बच्चे को फिलहाल बाल सुधार गृह भेजा है.
अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने बताया कि कटरा कोतवाली के पेटी का चौराहा इलाका है. वहां पर एक महिला और उसके दो बच्चों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के बाद अब वे लोग ठीक हैं. जांच के बाद पता चला कि घर का ही लड़का है जो मोबाइल गेम PUBG का इंडियन वर्जन VG MI को खेलते समय एक लेबल पर उत्तेजित हो गया. इसी उत्तेजना में बच्चे ने अपनी चाची पर और छत पर चढ़े दो भाइयों पर लोहे के खलबट्टे से हमला कर दिया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story