भारत

मासूम का नर्सरी में हुआ एडमिशन, सीएम के पास जाकर लगाई थी गुहार

jantaserishta.com
24 Jun 2025 1:19 PM IST
मासूम का नर्सरी में हुआ एडमिशन, सीएम के पास जाकर लगाई थी गुहार
x
देखें वीडियो.
मुरादाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जनता दर्शन' में गुहार लगाने वाली मुरादाबाद की मासूम बच्ची वाची का आखिरकार स्कूल में दाखिला हो गया है। इससे वाची खुश है और उसके माता-पिता भी संतुष्ट हैं। वाची का फिलहाल मुरादाबाद के सीएल गुप्ता स्कूल में नर्सरी में एडमिशन हुआ है।
योगी आदित्यनाथ जब से उत्तर प्रदेश के सीएम बने हैं, तब से वह अक्सर 'जनता दर्शन' का आयोजन करके लोगों की शिकायतें सुनते रहे हैं और उनका समाधान करते रहे हैं। इसी तरह सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' लगाया था। यहां मासूम वाची अपनी फरियाद लेकर गई थी।
मुख्यमंत्री और वाची के बीच मजेदार बातचीत रही थी। जनता दर्शन में वाशी ने सीएम से स्कूल में दाखिला दिलाने में मदद की गुहार लगाई। सीएम ने उससे बातचीत की और पूछा कि वह किस स्कूल में जाना चाहती है और किस क्लास में दाखिला लेना चाहती है। बाद में उन्होंने अधिकारियों को बच्ची का उसके मनपसंद स्कूल में दाखिला कराने के निर्देश दिए थे।
वाची के पिता अमित बताते हैं कि उनकी बेटी को आरटीई के तहत स्कूल में दाखिला मिला था। मुरादाबाद के नामी सीएल गुप्ता स्कूल में उसका दाखिला होना था, लेकिन स्कूल पहुंचने पर कागज ले लिए गए और वापस भेज दिया गया।
अभिभावक अमित ने कहा, "स्कूल प्रशासन ने जांच की बात की थी और लगातार दाखिले को टालते रहे। इसको लेकर जिले के अधिकारियों के पास जाकर गुहार लगाई थी। वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद लखनऊ जाकर सचिवालय में गुहार लगाई। बाद में मुख्यमंत्री के 'जनता दर्शन' में गए।"
अमित ने कहा, "मुख्यमंत्री ने हमें आश्वासन दिया था और अधिकारियों को भी निर्देश दिए थे। सीएम योगी के आदेश के बाद मुरादाबाद के सीएल गुप्ता स्कूल में वाची का एडमिशन हो गया है।" वाची की मां प्राची ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story