भारत

बच्चे ने गलती से निगल ली सीटी, फिर होने लगा कुछ ऐसा जानकर हो जाएंगे हैरान

jantaserishta.com
27 Nov 2021 10:00 AM IST
बच्चे ने गलती से निगल ली सीटी, फिर होने लगा कुछ ऐसा जानकर हो जाएंगे हैरान
x

DEMO PIC

एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कोलकाता (Kolkata) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 12 साल के बच्चे ने गलती से प्लास्टिक की सीटी निगल ली. ये सीटी मासूम के फेफड़ों में फंस गई. कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम हॉस्पिटल (SSKM Hospital) के डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके मासूम के फेफड़ों से सीटी निकाल ली है. फेफड़ों में सीटी होने के बावजूद मासूम 11 महीने तक जिंदा रहा.

मासूम ने गलती से निगल ली सीटी
एसएसकेएम अस्पताल में इंस्टीट्यूट ऑफ ओटोरहिनोलारिंजोलॉजी एंड हेड एंड नेक सर्जरी के डॉक्टर ने कहा कि दक्षिण 24 परगना (South 24 Pargana) जिले के बरुईपुर (Baruipur) के रहने वाले रेहान लस्कर ने जनवरी में आलू के चिप्स खाते समय गलती से प्लास्टिक की सीटी निगल ली थी.
मुंह खोलने पर आती थी सीटी की आवाज
उन्होंने बताया कि सीटी निगलने के बाद मासूम जब भी मुंह खोलने की कोशिश करता था तो सीटी की आवाज सुनाई देती है. बच्चे के माता-पिता को शुरुआत में तो इस बात का अहसास नहीं हुआ कि उनका बच्चा किस कठिनाई से गुजर रहा है. फिर बच्चे के पिता ने गौर किया कि रेहान अब पहले की तरह 1 मिनट भी पानी के नीचे नहीं रह पाता है. बच्चे के सीने दर्द होता था और उसे सांस लेने में परेशानी होती थी. इसके बाद रेहान के परिजन उसे नेशनल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले गए, जहां से उसको एसएसकेएम अस्पताल रेफर कर दिया गया.
जब बच्चे के सीने में होने लगा दर्द
रेहान के पिता ने बताया कि जब उनके बेटे ने सीटी निगली थी तो उसने घर में किसी को कुछ नहीं बताया था. फिर बाद में जब उसको सीने में दर्द हुआ तब उसने घर में इस बारे में बताया. मेडिकल कॉलेज में जब उसका इलाज नहीं हुआ तो हम उसे एसएसकेएम अस्पताल ले गए.
डॉक्टर ने बताया कि हमने बच्चे का एक्स-रे और सीटी स्कैन किया, जिसके बाद पता चला कि बच्चे के फेफड़ों में सीटी फंस गई थी. इसके बाद बच्चे की सर्जरी की गई. हमने ब्रोंकोस्कोपी की और फिर एक Optical Forcep का इस्तेमाल करके सीटी को शरीर से बाहर निकाल लिया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story