भारत
आनंद मोहन की रिहाई को लेकर उठे सवाल पर बिहार के मुख्य सचिव ने दी सफाई, कहा- कानून में संशोधन सामान्य प्रक्रिया
jantaserishta.com
27 April 2023 4:09 PM IST

x
फाइल फोटो
पटना, (आईएएनएस)| बिहार में पूर्व सांसद और बाहुबली आनंद मोहन सहित 27 लोगों की जेल से रिहाई को लेकर उठे सवाल के बाद गुरुवार को सरकार ने सफाई दी है। बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि जो नियमों में संशोधन है, वह यह एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस संशोधन के जरिए किसी को लाभ या नुकसान पहुंचाना नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी लोकसेवक और आम नागरिक की हत्या के मामले में अंतर रखना सही नहीं है, इसको महसूस करते हुए नियम में बदलाव किया गया है।
इसी के तहत आनंद मोहन को जेल से सारी शर्तों को पूरा करने के बाद रिहा किया गया।
सुबहानी ने बताया कि बिहार में पिछले 6 सालों में आजीवन कारावास की सजा पाने वाले ऐसे 698 कैदियों को समय-समय पर रिहा किया गया है।
उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार की सरकार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी जी. कृष्णया की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन सहित राज्य की विभिन्न जेलों में 14 वर्ष से अधिक समय से बंद 27 अन्य कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है। इसके तहत आनंद मोहन सहित कई कैदियों को रिहा भी किया गया है।
इस आदेश के बाद बिहार की राजनीति गर्म हो गई। भाजपा ने भी आनंद मोहन की आड़ में दुर्दांत अपराधियों को जेल से रिहा करने का आरोप लगाया। आईएएस एसोसिएशन ने भी इसका विरोध जताया है।
Tagsआनंद मोहनबिहारबिहार न्यूज़बिहार मुख्य सचिवआमिर सुबहानीAnand MohanBiharBihar NewsBihar Chief SecretaryAamir Subhani
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





