भारत
जनता की समस्याओं का समाधान ना करने वाले अफसरों पर मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर
jantaserishta.com
28 July 2023 2:26 PM IST

x
लखनऊ: मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में 170 लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा। इस दौरान मुख्यमंत्री एक-एक कर सभी से मिलने पहुंचे और समस्याओं को ना सिर्फ सुना बल्कि आलाधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह को ऐसे जिलों की लिस्ट बनाने के लिए भी कहा जहां से लोग लगातार समस्याएं लेकर आ रहे हैं। उन्होंने थाना, ब्लॉक और तहसील स्तर पर सही ढंग से समस्याओं का निस्तारण ना करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए लापरवाह अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए भी आलाधिकारियों को निर्देशित किया।
जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। उनकी हर समस्या का समाधान निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से जल्द से जल्द कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी प्रार्थना पत्रों को विषयानुसार प्रशासन व पुलिस के अफसरों को हस्तगत करने के निर्देश दिये। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि हर परेशान व्यक्ति के साथ पूरी तरह संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान कर संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दर्शन में ज्यादार लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए थे।
उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाए। हर जरूरतमंद को इलाज के लिए भरपूर सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, भूमि और संपत्ति विवाद के मामलों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिये।
Tagsमुख्यमंत्री आवाससीएम योगी आदित्यनाथयोगी आदित्यनाथअफसरजनताChief Minister's residenceCM Yogi AdityanathYogi Adityanathofficerspublic
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





