भारत

मुख्यमंत्री दो दिन से एल्डरमैन के मुद्दे पर बयानबाजी एवं पत्राचार कर रहे थे: वीरेन्द्र सचदेवा

jantaserishta.com
6 Jan 2023 5:15 PM IST
मुख्यमंत्री दो दिन से एल्डरमैन के मुद्दे पर बयानबाजी एवं पत्राचार कर रहे थे: वीरेन्द्र सचदेवा
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली नगर निगम के सदन में आज जो हिंसा का खेल देखा गया। वह कहीं न कहीं स्वयं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के द्वारा उकसाया हुआ था। गत दो दिन से जिस तरह मुख्यमंत्री स्वयं कानूनी प्रावधानों की अवहेलना कर एल्डरमैन के मुद्दे पर बयानबाजी एवं पत्राचार कर रहे थे। वह सीधा-सीधा अपने पार्षदों को हिंसा करने के लिए उकसा रहे थे।
आगे वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि जिस तरह आज निगम सदन में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पार्षदों को नए पार्षदों को पीठासीन अधिकारी की मेज पर चढ़ने के लिए उकसाते देखा गया। भाजपा के कई पार्षदों के चोंटे आईं हैं। खासकर एन्ड्रयूज गंज के पार्षद शरद कपूर को गम्भीर चोट आई। जिसके लिए उन्हें अस्पताल में इलाज करवाना पड़ा है। यह साफ दशार्ता है कि आज की हिंसा के लिए आम आदमी पार्टी ने पहले से सारी योजना बनाई हुई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story