भारत

मुख्यमंत्री को ट्विटर पर दी गाली, पार्षद का बेटा निकला आरोपी, फिर...

jantaserishta.com
8 Jun 2021 8:12 AM IST
मुख्यमंत्री को ट्विटर पर दी गाली, पार्षद का बेटा निकला आरोपी, फिर...
x
अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया.

झारखंड के गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के एक युवक को ट्विटर पर गाली देना महंगा पड़ गया. नगर उंटारी पुलिस ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्विटर पर गाली-गलौज और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने नगर उंटारी के वार्ड संख्या 4 पूर्णानगर गांव निवासी आरोपी ऋषिकेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया है. ऋषिकेश कुमार वार्ड संख्या 4 के वार्ड पार्षद राजकुमार प्रसाद के पुत्र हैं.
ऋषिकेश के विरुद्ध झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड सह हुलहुला कला गांव निवासी अमर राम ने थाना आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की थी. अमर ने आवेदन में लिखा था कि ऋषिकेश कुमार अपने मोबाइल के जरिए ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गाली गलौज एवं उनकी जातीय संस्कृति पर अमर्यादित टिप्पणी की है, जिससे समाज में जन आक्रोश, वैमनस्यता, सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने की पूर्ण संभावना है.
पुलिस ने अमर राम के आवेदन पर ऋषिकेश कुमार के विरुद्ध थाना कांड संख्या 50/21 धारा एस 499, 500, 504, 124(ए), 153(ए) 9(ए) आईपीसी एवं 3 (आई)(आर)(एस), एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तत्काल उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story