भारत
गंगा किनारे कल्पवृक्ष रोपकर मुख्यमंत्री ने किया वृक्षारोपण महाभियान 2023 का शुभारंभ
jantaserishta.com
22 July 2023 4:56 PM IST

x
बिजनौर: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बिजनौर से 'वृक्षारोपण महाभियान-2023' का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने गंगा किनारे कल्प वृक्ष का पौधा रोपित किया। इससे पूर्व उन्होंने विदुर कुटी में राजकीय संस्कृत इंटर कॉलेज की भूमि का शिलान्यास किया। उन्होंने 445 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। वहीं, प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों को पौधे वितरित किये और सभी से पर्यावरण बचाने के लिए बढ़-चढ़कर पौधरोपण करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि बिजनौर का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है। ये महात्मा विदुर की पावन साधना स्थली है, जहां गंगापुत्र भीष्म ने भी अपना बाल्य जीवन व्यतीत किया था। ये वो भूमि है जहां पर भगवान श्रीकृष्ण ने दुर्योधन के मालपुए को छोड़कर महात्मा विदुर के घर सरसों का साग खाया था। क्योंकि महात्मा विदुर सात्विकता और लोककल्याण का प्रतीक हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा विदुर के इस पावन धरा को नमन करते हुए मैं बिजनौर और उत्तर प्रदेश वासियों को वृक्षारोपण महाभियान-2023 की हृदय से बधाई देता हूं। आज यूपी एक नया रिकॉर्ड बना रहा है, जब 30 करोड़ वृक्षारोपण अभियान को पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। आज वृक्षारोपण महाभियान के अवसर पर मुझे मां गंगा के तट और महात्मा विदुर की पावन साधना स्थली पर आप सबसे संवाद करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। मां गंगा केवल एक नदी नहीं बल्कि ये देव नदी हैं। यही नहीं हमारे यहां वृक्षों में भी देवताओं का वास बताया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजनौर भारत के इतिहास की धरती है। यहीं पर गंगा पुत्र भीष्म ने अपना बचपन बिताया था। भारत के इतिहास में महात्मा विदुर की विद्वता और उदारता से भला कौन परिचित नहीं है। ये मेरे लिए गर्व का विषय है कि 2023 के वृक्षारोपण महाभियान को आगे बढ़ाने का अवसर मुझे इसी पुण्यधरा पर प्राप्त हुआ है। ये महाभियान आज पूरे प्रदेश में व्यापक पैमाने पर चल रहा है।
Tagsकल्पवृक्षमुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री योगीवृक्षारोपण महाभियान 2023वृक्षारोपण महाभियानKalpavrikshaChief MinisterChief Minister YogiPlantation Mahabhiyan 2023Tree Plantation Mahabhiyan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





