भारत

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मारने उठा लिया था पंजा, वीडियो वायरल

Nil dhankar
29 April 2025 6:35 AM IST
मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मारने उठा लिया था पंजा, वीडियो वायरल
x
पढ़े पूरी खबर

कर्नाटक। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया नए विवादों में फंस सकते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह पुलिस के एक बड़े अधिकारी को मंच पर थप्पड़ मारने का इशारा करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल, इसे लेकर उन्होंने प्रतिक्रिया नहीं दी है। पहले ही पहलगाम हमले को लेकर दिए बयान के कारण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर सवालिया निशान लग रहे हैं।

खबर है कि यह मामला 'संविधान बचाओ' कार्यक्रम का है, जहां सीएम सिद्धारमैया जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उस दौरान भारतीय जनता पार्टी की कई महिला कार्यकर्ता पहुंचीं और उनका विरोध किया। साथ ही उन्हें काले कपड़े दिखाए गए। इसके बाद देखा जा सकता है कि उन्होंने पुलिस अधिकारी को मंच पर बुलाया और फटकार लगाई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो में नजर आ रहे पुलिस अधिकारी ASP यानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण भारमणि हैं। उन्हें स्टेज सिक्योरिटी के लिए नियुक्त किया गया था। वीडियो में नजर आ रहा है कि प्रदर्शनों पर गुस्साए सिद्धारमैया पहले पुलिस अधिकारी को फटकार लगा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने एएसपी को थप्पड़ मारने के लिए भी हाथ उठाया। हालांकि, इस दौरान उन्हें कांग्रेस नेताओं ने रोक लिया और माइक बंद किया। उन्हें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला समेत कई नेता शांत करते हुए भी नजर आ रहे हैं।


Next Story
null