मुख्यमंत्री भड़के, पत्रकार से हुई बहस...कांग्रेस पर भी किया हमला

गुवाहाटी: असम में विधानसभा चुनावों की वोटिंग के बीच राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बार फिर से कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा को निशाने पर लिया है। पत्नी रिंकी भुइंया सरमा और बेटी के साथ हिमंता बिस्वा सरमा ने वोट डाला। इसके बाद सरमा ने मीडिया से बातचीत में पवन खेड़ा पर बड़ा हमला बोला। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कहां का कांग्रेस पार्टी, कहां है ये कांग्रेस? ये कौन-सी पार्टी है मैंने तो नाम भी नहीं सुना। कौन पवन खेड़ा ? , वो तो भगोड़ा है। उनका जवाब मैं क्यों दूं। गौरतलब हो कि 5 अप्रैल को पवन खेड़ा ने दिल्ली और फिर गुवाहटी में प्रेस कांफ्रेंस में हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुइंया के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद असम पुलिस ने खेड़ा के दिल्ली वाले फ्लैट पर पहुंची थी। तब पवन खेड़ा के तेलंगाना चले जाने की जानकारी सामने आई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





