भारत

मुख्यमंत्री ने किया छठी क्लास की बच्ची को फोन, फिर कही ये बात....

jantaserishta.com
16 Oct 2021 6:33 AM IST
मुख्यमंत्री ने किया छठी क्लास की बच्ची को फोन, फिर कही ये बात....
x
पढ़े पूरी खबर

चेन्नई: तमिलनाडु के होसुर में शुक्रवार को, छठी क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा. ऐसा तब हुआ जब वहां के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बच्ची को फोन कर आश्वासन दिया कि राज्य में 1 नवंबर से स्कूल फिर से खुलने जा रहे हैं.

जब सीएम का आया फोन
दरअसल छठी क्लास में पढ़ने वाली प्रज्ञा ने मुख्यमंत्री को हाल ही में एक पत्र लिखकर पूछा था कि वह फिर से स्कूल कब से जा सकेगी और बच्ची ने पत्र में अपना फोन नंबर भी लिख कर दिया था. इस पत्र के जवाब में स्टालिन ने बच्ची को फोन किया और कहा, '1 नवंबर से स्कूल फिर से खुल रहे हैं, तब तुम फिर से जा सकोगी.' यह बच्ची होसुर के 'टाइटन टाउनशिप' इलाके की रहने वाली है.
सीएम बोले- टीचर्स की बात मानो
इस बच्ची से बातचीत के दौरान स्टालिन ने कहा, 'घबराओ मत, कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करने में अपने टीचर्स के निर्देशों को मानो. मास्क लगाओ, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करो.'
सीएम से बात कर आश्चर्यचकित हुई बच्ची
प्रज्ञा को इस पर विश्वास नहीं हुआ कि मुख्यमंत्री ने उससे बात की. छात्रा ने कहा, 'मैं जानना चाहती थी कि स्कूल फिर से कब खुलेंगे. इसलिए मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story