भारत

मुख्यमंत्री ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी, मंदिर निर्माण की देखी प्रगति

jantaserishta.com
19 Aug 2023 1:24 PM IST
मुख्यमंत्री ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी, मंदिर निर्माण की देखी प्रगति
x
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या पहुंचे जहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और फिर राममंदिर निर्माण की प्रगति देखी।
इस मौके पर उनके साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी मौजूद रहे। शनिवार को उनका हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद उन्होंने राममंदिर आंदोलन के नायक रहे रामचंद्र दास परमहंस की समाधि पर पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
यहां से रामजन्मभूमि के लिए परिसर के लिए उनका काफिला रवाना हो गया। सीएम योगी का दिगंबर अखाड़ा से गहरा जुड़ाव है। गोरक्षपीठ की तीन पीढि़यों का यहां से जुड़ाव रहा है। सीएम के गुरु अवैद्यनाथ व परमहंस की काफी घनिष्ठता थी। मुख्यमंत्री भी अपनी पीढ़ी की परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। दिगंबर अखाड़ा राममंदिर आंदोलन का प्रधान केंद्र भी रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story