भारत

कश्मीर के बदलते हालात, जो पहले करते थे पत्थरबाजी अब वो खेल में दिखा रहे दम: अनुराग ठाकुर

jantaserishta.com
10 Feb 2023 5:48 PM IST
कश्मीर के बदलते हालात, जो पहले करते थे पत्थरबाजी अब वो खेल में दिखा रहे दम: अनुराग ठाकुर
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि घाटी पहले पथराव के लिए जानी जाती थी, लेकिन अब यह खेल गतिविधियों के लिए जानी जाती है। गुलमर्ग स्की रिजॉर्ट में खेलो इंडिया विंटर गेम्स के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले पथराव के लिए जाने जाने वाले स्थानीय युवा अब खेलों में दम दिखा रहे हैं, जिससे देश को उन पर गर्व है।
जम्मू-कश्मीर में 3 साल में स्थिति बदल गई है जो 75 साल में नहीं किया जा सका था। यह वास्तव में हम सभी के लिए गर्व की बात है कि जम्मू और कश्मीर तीसरी बार खेलो इंडिया गेम्स की मेजबानी कर रहा है।
उन्होंने कहा, जम्मू और कश्मीर में जल्द ही कई स्टार एथलीट होंगे क्योंकि युवा खेलों पर ध्यान दे रहे हैं, चाहे वह फुटबॉल हो या वुशु, क्रिकेट, स्कीइंग या अन्य खेल गतिविधियां। जम्मू-कश्मीर के हर जिले में अब एक इनडोर स्टेडियम और हर गांव में एक खेल का मैदान है, जो खुद बताता है कि स्थिति कैसे बदली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story