गो सेवा आयोग के चेयरमैन पूर्व सीएम के इस बयान से भड़के, बताया हिंदू धर्म का अपमान

लखनऊ: यूपी चुनाव (UP Chunav) से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के एक चुनावी वादे से उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. बीते दिनों एक चुनावी सभा में अखिलेश यादव ने ऐलान किया था कि अगर उनकी सरकार में किसी की मौत सांड़ से एक्सीडेंट अथवा सांड़ के हमले (Bull Attack) में होती है तो उसे पांच लाख रुपए दिए जाएंगे. अब इस बयान पर गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्याम नंदन सिंह ने आपत्ति जताई है और उन्होंने अखिलेश यादव से माफी की मांग की है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जानबूझकर मुस्लिम वोट बैंक को खुश करने के लिए हिन्दुओं का अपमान करते हैं. अखिलेश ने शंकर जी के वाहन नंदी को सांड़ कहकर उनका अपमान किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





