भारत

मुश्किल में फिल्म प्रोडेक्शन कंपनी उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ, महिला ने लगाया ये आरोप, FIR दर्ज

jantaserishta.com
6 Aug 2021 10:50 AM IST
मुश्किल में फिल्म प्रोडेक्शन कंपनी उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ, महिला ने लगाया ये आरोप, FIR दर्ज
x

फिल्म प्रोडेक्शन कंपनी उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ विभु अग्रवाल के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है. मुंबई पुलिस के मुताबिक, IPC के सेक्शन 354 के तहत एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में ये मामला दर्ज हुआ है. कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है.

वहीं दूसरी तरफ मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच पोर्नोग्राफी केस की छानबीन में हुई है. अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में कई लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. बिजनेसमैन राज कुंद्रा भी इस केस में न्यायिक हिरासत में हैं.
मह‍िला ने लगाया यौन शोषण का आरोप
एक्ट्रेस गहना वश‍िष्ठ के ख‍िलाफ भी मुंबई पुलिस ने तीन FIR दर्ज किए हैं. गहना को पुलिस ने पोर्नोग्राफी केस में आरोपी पाया था. दरअसल, गहना वश‍िष्ठ कुछ महीनों पहले 6 फरवरी को अरेस्ट की गई थीं. एक मह‍िला ने आरोप लगाया था कि वेब सीरीज में काम देने के बहाने उनके साथ यौन शौषण किया गया था. इस केस में मार्च में दायर गहना की जमानत याच‍िका खार‍िज कर दी गई, फिर 18 जून को उन्हें बेल मिली थी.
इसके बाद 27 जुलाई को एक मह‍िला ने गहना और कुछ अन्य लोगों के ख‍िलाफ नया केस दर्ज किया गया. मह‍िला खुद को गैंग रेप पीड़‍िता बताया.
मालूम हो कि उल्लू एप अपने कंटेंट को लेकर भी खबरों में रहता है. कविता भाभी, मोना होम डिलीवरी, ऑक्शन, सिंगारदान जैसे शोज चर्चा में रहे. इसके अलावा उल्लू के कई शोज ऐसे हैं, जिनमें पॉपुलर सितारों ने भी काम किया है और शोज को काफी पसंद किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story