भारत

केंद्र सरकार ने कहा- राज्यों को मुफ्त में दी गई कोरोना वैक्सीन की 16 करोड़ से अधिक खुराकें

Deepa Sahu
29 April 2021 9:23 AM GMT
केंद्र सरकार ने कहा- राज्यों को मुफ्त में दी गई कोरोना वैक्सीन की 16 करोड़ से अधिक खुराकें
x
केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोरोना वैक्सीन की लगभग 16.16 करोड़ खुराकें अब तक मुफ्त में प्रदान की हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोरोना वैक्सीन की लगभग 16.16 करोड़ खुराकें अब तक मुफ्त में प्रदान की हैं। इसके अलावा अगले तीन दिनों में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 20 लाख से अधिक अतिरिक्त खुराकें दी जाएंगी। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

केंद्र सरकार ने कहा, "भारत सरकार ने अब तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 16,16,86,140 प्रदान किए हैं। इनमें से 15,10,77,933 डोज लोगों को लगाई जा चुकी हैं। अगले तीन दिनों में 20,48,890) वैक्सीन की खुराक दी जाएगी।'' केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध है और उन्हें अगले तीन दिनों में 20 लाख खुराक और मिलेगी।
हाल ही में महाराष्ट्र सरकार के कुछ अधिकारियों के हवाले से मीडिया में खबरें आई कि राज्य में टीके की खुराक खत्म हो गई है जिससे राज्य में टीकाकरण अभियान पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इस पर मंत्रालय ने कहा कि राज्य के पास अब भी 7,49,960 खुराक उपलब्ध है। मंत्रालय ने कहा, ''यह स्पष्ट किया जाता है कि महाराष्ट्र को 29 अप्रैल को सुबह आठ बजे तक 1,63,62,470 टीके मिले।''
मंत्रालय ने कहा, ''इनमें से खराब (0.22 प्रतिशत) होने वाली खुराक के साथ ही 1,56,12,510 खुराक की खपत हुई। राज्य के पास अब भी टीके की 7,49,960 खुराक उपलब्ध हैं।'' भारत सरकार ने अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 से प्रतिरक्षा हेतु टीके की करीब 16.16 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई है। मंत्रालय ने कहा कि इनमें से खराब होने वाली खुराक के साथ ही 15,10,77,933 खुराक की खपत हुई है। उसने कहा, ''राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के पास टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं। अगले तीन दिनों में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 20 लाख से अधिक खुराक उपलब्ध कराई जाएगी।'' मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण का तीसरा चरण एक मई से शुरू होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 18 साल से अधिक आयु के सभी नागरिकों के वास्ते कोविड-19 रोधी टीका लगवाने के लिए बुधवार को कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप के जरिए पंजीकरण शुरू हो गया।


Next Story