भारत

केंद्र सरकार गठबंधन बचाए रखने के लिए ला रही बिल : अजय राय

jantaserishta.com
24 Aug 2025 3:29 PM IST
केंद्र सरकार गठबंधन बचाए रखने के लिए ला रही बिल : अजय राय
x
लखनऊ: गंभीर आपराधिक आरोपों में फंसे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने संबंधी विधेयक पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया है कि इस बिल को लाने के पीछे एकमात्र मकसद यह है कि केंद्र सरकार डरी हुई है, उसे इस बात का डर सता रहा है कि कहीं भविष्य में उनके साथी छोड़कर न चले जाएं। अगर ऐसा हुआ तो उनकी सरकार गिर जाएगी। इसीलिए वे इस बिल को ला रहे हैं, ताकि भविष्य में अगर इनके साथी छोड़ना भी चाहें तो वह बिल का डर दिखाकर रोके रखें।
आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान में सत्ता में बैठी केंद्र सरकार लोगों को अपने साथ बनाए रखने के लिए सिर्फ डर और विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही है। अगर आप उनके द्वारा लाए जा रहे विधेयकों और संशोधनों को देखें, तो उनका उद्देश्य विशुद्ध रूप से गुमराह और हेरफेर करना है, खासकर अपने सहयोगियों को साथ छोड़ने से रोकने के लिए बिल ला रहे हैं।
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मामले को उठाते हुए सवाल किया कि वह अचानक कहां गायब हो गए हैं। उनके बारे में कोई जानकारी क्यों सामने नहीं आ रही है? आज पूरा देश जानना चाहता है कि पूर्व उपराष्ट्रपति कहां हैं?
दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के उस बयान से किनारा कर लिया है, जिसमें रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी जब चुनाव हारते हैं तो वे और भारत विरोधी ताकतें चुनाव आयोग और सरकार पर सवाल उठाते हैं।
अजय राय ने कहा कि मुझे उनके बयान के बारे में कोई टिप्पणी तो नहीं करनी है। क्योंकि, वह कैसे नेता हैं, जिनके बारे में पूरी दुनिया जानती है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुनाव आयोग और भाजपा पर मिलीभगत का आरोप लगाते रहे हैं। वह वर्तमान में बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाल रहे हैं। कांग्रेस सांसद का दावा है कि सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोगों को मतदान के संवैधानिक अधिकार से वंचित कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story