भारत

केंद्र सरकार ने इस मंत्री की सुरक्षा बढ़ाई, CRPF का सुरक्षा कवर और 33 कमांडो तैनात रहेंगे

jantaserishta.com
3 Jan 2023 4:40 PM IST
केंद्र सरकार ने इस मंत्री की सुरक्षा बढ़ाई, CRPF का सुरक्षा कवर और 33 कमांडो तैनात रहेंगे
x
आईबी की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ये फैसला लिया है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की सुरक्षा बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक अब नित्यानंद राय को देश भर में जेड कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। आईबी की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ये फैसला लिया है।
गृह मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय को अब देश भर में जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। मंत्री के साथ सीआरपीएफ का सुरक्षा कवर रहेगा। हाल ही में खुफिया एजेंसी आईबी ने उनपर खतरे को देखते हुए थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट गृह मंत्रालय को दी थी। इसी के बाद नित्यानंद राय की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक एक आतंकी संगठन से कुछ बड़े नेताओं को खतरा बताया गया था। गौरतलब है कि इसके पहले बंगाल चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल राज्य में राय को जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी। जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की जेड कैटेगरी सुरक्षा में सीआरपीएफ के करीब 33 कमांडो तैनात रहते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story