भारत

बिल्ली ने की ऐसी हरकत, लोगो का चकराया सिर, आप भी देखें वीडियो

jantaserishta.com
25 Dec 2020 3:40 PM IST
बिल्ली ने की ऐसी हरकत, लोगो का चकराया सिर, आप भी देखें वीडियो
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली. बिल्ली (Cat) छोटे जानवरों का शिकार करने में माहिर मानी जाती है. बिल्ली अपने शिकार को देखते ही उस पर तेजी से झपट पड़ती है और पलभर में शिकार बिल्ली के पेट में होता है. आपने भी बिल्ली के इस तरह के काफी वीडियो (Cat Video) देखे होंगे. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बिल्ली का वीडियो जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है. इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है.

इस वीडियो में एक पर्शियन बिल्ली (Persian Cat) तालाब के किनारे बैठी हुई है और उसे देखकर मछलियां उसके पास आने लगती हैं. फिर यह बिल्ली मछलियों को प्यार करने लगती है. मछलियां भी बिल्ली से डरे बिना उसके करीब आती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे मछलियां बारी-बारी से बिल्ली के पास आती हैं और उसे प्यार करने लगती हैं. आप भी देखिए यह वायरल वीडियो (Viral Video).
गौर से देखने पर साफ पता चलता है कि मछलियां और बिल्ली एक-दूसरे को प्यार से किस (Kiss) कर रहे हैं. बिल्ली और मछलियों के इस प्यार को देखकर हर कोई भावुक है.
इस इमोशनल और खूबसूरत वीडियो (Emotional Video) को फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा (IFS Officer Susanta Nanda) ने ट्विटर पर पोस्ट किया है. उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- 'प्यार बांटने का यह बेहतर तरीका है.' इस वायरल वीडियो (Viral Video) को अब तक पांच हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग मछलियों और बिल्ली की इस बॉण्डिंग (Bonding) को काफी पसंद कर रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story