भारत

गधों की चोरी का मामला गरमाया: थाने में काटा बवाल, पुलिस कर रही तलाश

jantaserishta.com
31 Dec 2021 12:34 PM IST
गधों की चोरी का मामला गरमाया: थाने में काटा बवाल, पुलिस कर रही तलाश
x
जानें मामला।

जयपुर: राजस्थान के हनुमानगढ़ ज़िले में गधों की चोरी चिंता का विषय बन गई हैं. अबतक 76 गधे वहां से चोरी हो चुके हैं, जिसके बाद अब लोग वहां धरने पर बैठ गए हैं, जिसने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है. अब राजस्थान पुलिस गधों की तलाश में गांव-गांव घूम रही है.

मामला राजस्थान के हनुमानगढ़ के स्थित नोहर का है. यहां 70 गधे चोरी हो चुके हैं, जिसे लेकर गधा मालिकों ने खुईयां थाने का घेराव किया. इसके बाद पुलिस के आला अफ़सरों ने विशेष टीम बनायी है जो गांव-गांव और गली-गली गधों की तलाश कर रही है.
एएसआई रामचंद्र मीणा ने कहा कि हमने बड़ी संख्या में संदिग्ध गधों की तलाश की है और कुछ को पकड़ा भी. लेकिन लापता गधों के मालिक मेहर चंद, राजू गर और दिलीप गर ने कहा कि पकड़े हुए गधे उनके नहीं हैं. गधा मालिकों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने गांव में मुनादी भी कराई है कि सभी अपने गधों को बाड़े में ले जाकर रखें. लोगों को चेताया गया है कि वे गधों को खुले में ना छोड़ें.
फिलहाल पुलिस के साथ गधों के मालिक भी अपने गधों की तलाश कर रहे हैं. गधों के मालिकों का कहना है कि वे अपने गधों को बच्चों की तरह रखते हैं. उनका नाम चिन्टू, मिंटू, पिंटू आदि रखा हुआ है. जैसे ही वे अपने गधों को आवाज देते थे, वे पास आ जाते थे और नाम सुनकर कान हिलाना शुरू कर देते थे.
गधों के मालिकों की शिकायत है कि लंबे समय से इस इलाक़े में गधों की चोरी हो रही है मगर पुलिस ध्यान नहीं दे रही. बताया गया कि जो 70 से ज्यादा गधे चोरी हुए हैं उनकी कीमत 14 लाख रुपये बैठती है. गधे, भेड़ और बकरियां ही उनकी आजीविका का हिस्सा है. थाना प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने कहा कि चार कांस्टेबलों को गधों की तलाश में लगाया गया है लेकिन अभी कुछ कामयाबी हासिल नहीं हुई है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story