भारत

चौकीदार की हत्या का मामला, पुलिस ने कही ये बात

jantaserishta.com
29 Aug 2022 12:23 PM IST
चौकीदार की हत्या का मामला, पुलिस ने कही ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

चौकीदार के आंखों पर मिर्ची पाउडर डाला फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी.

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में हुई चौकीदार की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने 48 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी मिश्र ने बताया कि बिसंडा कस्बे के मुख्य बाजार में थाने के पास स्थित श्याम ताम्रकार की गल्ले की दुकान है. जहां 70 साल का नन्हे दुबे नाम का शख्स चौकीदारी करता था. पिछले 25/26 अगस्त की रात में दुकान मालिक श्याम का भतीजा शसूरज ताम्रकर चोरी के लिए दुकान में घुसा था.

आरोपी अपनी पहचान को छुपाने के लिए हेलमेट और गमछा पहने हुआ था. लेकिन चोरी के दौरान चौकीदार नन्हे दुबे ने उसे पहचान लिया था. जिससे डरकर आरोपी ने चौकीदार के आंखों पर मिर्ची पाउडर डाला फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी और शव को अनाज के बोरों में दबाकर फरार हो गया था.
कुछ दूर जाने के बाद आरोपी सूरज ने खून से सने कपड़े फेंके और कानपुर भागने की कोशिश करने लगा. मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू, मिर्च पाउडर, चोरी में उपयुक्त सामान, ड्रिल मशीन व चोरी किए करीब 34 हजार रुपये बरामदभी किए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा.
इस मामले पर एएसपी बांदा लक्ष्मी मिश्र का कहना है कि 25/26 की रात में बिसंडा थाना क्षेत्र में एक चौकीदार की लूटपाट के बाद हत्या की गई थी, जिसमें पुलिस टीम ने इस घटना का सफल अनावरण किया है. घटना करने वाले आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है, ये चोरी के उद्देश्य से गल्ले की दुकान गया था. चौकीदार के जागने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी थी. इस काम के लिए पुलिस टीम को 10000 हजार का इनाम दिया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story