भारत
लॉ छात्रा की गुमशुदगी का मामला अब सनसनीखेज हत्याकांड में बदला
jantaserishta.com
25 July 2026 8:09 AM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
मुरादाबाद: मुरादाबाद की चर्चित अदीला रहमान हत्याकांड में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. LLB की छात्रा अदीला रहमान की हत्या उसी THAR कार में की गई, जो उसने निकाह के बाद अपने पति को गिफ्ट की थी. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मुरादाबाद-लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर कार के अंदर अदीला की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी. इसके बाद शव को उत्तराखंड के रुड़की ले जाकर नहर में फेंक दिया.
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ने अप्रैल महीने में अजमेर जाकर निकाह किया था, लेकिन इस निकाह की जानकारी अदीला के परिवार को नहीं थी. हत्या के बाद आरोपी शव को रुड़की ले गया, जहां नहर में फेंक दिया. इसके बाद थार कार को घर पर खड़ा कर दिया और अगले ही दिन रामपुर के गंज थाने में दर्ज जानलेवा हमले के एक मामले में कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया, ताकि खुद को शक से दूर रख सके.
रुड़की पुलिस को 4 जुलाई को नहर से युवती का शव मिला था. पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया. बाद में मुरादाबाद पुलिस की जांच, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर शव की पहचान अदीला रहमान के रूप में हुई.
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कार में दोनों की कहासुनी हुई थी और बहस में अदीला ने आरोपी के चप्पल मारी जिसके बाद उसने ये हत्या की. अदीला रहमान कटघर के कोहिनूर तिराहा निवासी कारोबारी अदिव-उर-रहमान की बेटी थी और हैदराबाद में एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी. वह 25 जून को परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थी. इसके बाद उसका परिवार उससे संपर्क नहीं कर सका. काफी तलाश के बाद उसकी मां ने 18 जुलाई को कटघर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.
CSP कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में कटघर के हिस्ट्रीशीटर कुर्बान अली और उसके भाई गुलफाम अली के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, थार वाहन और अन्य फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी गुलफाम अली फिलहाल रामपुर जिला कारागार में बंद है. मामले में अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





