भारत
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी का मामला...अब नया मोड़
jantaserishta.com
13 Dec 2025 5:07 PM IST

x
फाइल फोटो
बड़ा अपडेट.
नई दिल्ली: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को धमकी देने के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है. इस प्रकरण में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से एक ऑडियो मैसेज जारी किया गया है. ऑडियो में साफ कहा गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पवन सिंह को किसी भी तरह की धमकी नहीं दी है. यह ऑडियो गैंग से जुड़े गैंगस्टर हरि बॉक्सर की ओर से सामने आया है.
दरअसल, ऑडियो मैसेज में हरि बॉक्सर ने कहा कि पवन सिंह को गैंग की तरफ से कोई कॉल या धमकी नहीं दी गई. उन्होंने यह भी कहा कि पवन सिंह शायद सुरक्षा लेने के उद्देश्य से ऐसा दावा कर रहे होंगे. गैंगस्टर के मुताबिक, इस पूरे मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बेवजह घसीटा जा रहा है.
ऑडियो मैसेज में हरि बॉक्सर ने यह भी आरोप लगाया कि पवन सिंह उनके खिलाफ गलत बयान दे रहे हैं और थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है. इसके बावजूद गैंग की ओर से किसी भी तरह की धमकी नहीं दी गई है. उन्होंने दोहराया कि इस मामले से गैंग का कोई लेना-देना नहीं है.
हरि बॉक्सर ने अपने संदेश में यह भी कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग जो भी करता है, खुलेआम करता है. ऑडियो में उसने यह भी कहा कि जो सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे हम धमकी नहीं देंगे, बल्कि एके-47 की गोलियों से भून देंगे.
बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 6 दिसंबर को धमकी भरे मैसेज मिले थे. जिसमें सीधे कहा गया था कि जो काम आप कर रहे हैं, उसे बंद कर दें और सलमान खान के साथ काम न करें. धमकी मिलने के दौरान पवन सिंह मुंबई में ही मौजूद थे और बिग बॉस के फाइनल में गेस्ट के रूप में शामिल होने वाले थे.
धमकी मिलने के बाद पवन सिंह से जुड़े एक सूत्र ने बताया था कि पुलिस को औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है. केवल फॉर्मली जानकारी दी गई है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यह कदम उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए उठाया गया है. वहीं, धमकी मिलने के बाद पवन सिंह के प्रोटोकॉल और सुरक्षा बढ़ा दिए गए, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो. फिलहाल, इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से एक ऑडियो मैसेज जारी किया गया है. ऑडियो में साफ कहा गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पवन सिंह को किसी भी तरह की धमकी नहीं दी है.
Tagsभोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंहपवन सिंह को धमकीलॉरेंस बिश्नोई गैंगBhojpuri superstar Pawan Singhthreat to Pawan SinghLawrence Bishnoi gang
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





