कार ने अचानक लिया U-टर्न, मोटरसाइकिल सवार की मौत, देखें भयानक वीडियो

नई दिल्ली: मुंबई में भीषड़ हादसे में 2 की मौत हो गयी. मुंबई के सेनापति बापत मार्ग पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. यू टर्न लेते वक्त कार की बाइक से टक्कर हो गयी. हादसे का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद भी हुआ. सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि कार वाले ने अचानक गाड़ी यू टर्न लेने के लिए मोड़ दी, सामने से आते बाइक सवारों को संभलने का मौका नहीं मिला जिससे वो कार से टकरा गए और सड़क के दूसरी तरफ जा गिरे. हादसे में एक ही बाइक पर बैठे दोनों लोगों की मौत हो गयी. इतने बड़े हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक बड़ी सफाई से मौके पर से फरार हो गया. देखें ये सीसीटीवी फुटेज.
U-Turn on middle of the bridge??#Mumbai@RoadsOfMumbai @mumbaitraffic pic.twitter.com/j1EgrkNqVO
— Vivek Gupta News 18 (@imvivekgupta) October 1, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





