भारत
बारात से लौट रही कार सड़क किनारे गड्ढे में गिरी, 3 की मौत
jantaserishta.com
16 Feb 2023 11:59 AM IST

x
मचा कोहराम.
खगड़िया (आईएएनएस)| बिहार के खगड़िया जिले के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को तड़के बारात से लौट रही एक कार सड़क के किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक बेगूसराय जिला के रहने वाले बताए जाते हैं। पुलिस के मुताबिक, बेगूसराय जिले के पन्हास मोहल्ले से एक बारात बुधवार को खगड़िया शहर के नजदीक बछौता गांव आई थी।
शादी समारोह के बाद कार पर सवार होकर पांच लोग बेगूसराय लौट रहे थे। लौटने के दौरान खगड़िया के कनहर मोड़ के पास सड़क के किनारे बने एक पानी भरे गड्ढे में गाड़ी गिर गई। आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोगों की मदद के बाद सभी पांच को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के लोदीडीह गांव निवासी अनू कुमार, बाघी गांव निवासी संतोष पांडेय और विनोदपुर गांव निवासी दीपक पाठक के रूप में हुई है।
चित्रगुप्त नगर के थाना प्रभारी संजीव कुमार ने आशंका जताते हुए कहा कि गड्ढा आसपास के ईंट भट्टा के लिए बनाया गया हो सकता है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिसएक्सीडेंटगड्ढाकारबारातBiharBihar NewsBihar PoliceAccidentPotholeCarProcession
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





